वैभव का ऐतिहासिक डेब्यू, रिकॉर्ड बना लेकिन इंग्लैंड ने छीनी जीत

Must read

नई दिल्ली। भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल 99 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण कर भारत के सबसे कम उम्र के डेब्यू खिलाड़ी बनने का नया रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने सचिन तेंदुलकर और शेफाली वर्मा का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। तिलक वर्मा से डेब्यू कैप मिलने के बाद वैभव भावुक हो गए, हालांकि उनका पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला जीत के साथ यादगार नहीं बन सका क्योंकि इंग्लैंड ने 191 रन का लक्ष्य चार विकेट खोकर हासिल करते हुए भारत के खिलाफ टी-20 में अपना सबसे बड़ा सफल रनचेज दर्ज किया। वैभव ने 10 गेंदों में 14 रन बनाए और टी-20 डेब्यू पर स्टंप आउट होने वाले पहले भारतीय बने, जबकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी भी बने। मुकाबले में रवि बिश्नोई ने एक ओवर में 29 रन खर्च किए, जो भारत की ओर से टी-20 के सबसे महंगे ओवरों में शामिल हो गया। मैच के दौरान कई यादगार पल भी देखने को मिले, जिनमें वैभव का जोफ्रा आर्चर की गेंद पर तीसरी गेंद में पहला अंतरराष्ट्रीय छक्का लगाना, इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक का उनके जूते का फीता बांधना, टॉस के समय श्रेयस अय्यर की टोपी हवा में उड़ना, जोफ्रा आर्चर का तिलक वर्मा का कैच छोड़ना और अर्शदीप सिंह का पहली ही गेंद पर फिल सॉल्ट को आउट करना प्रमुख रहे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article