2026 का सफल आयोजन वेदांश इंटरनेशनल स्कूल, कैंपस-3 में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से 300 से अधिक कराते खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
चैंपियनशिप में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा, तकनीकी कौशल, अनुशासन एवं खेल भावना का प्रदर्शन करने का अवसर मिला। प्रतियोगिता का आयोजन चार विभिन्न इवेंट्स के अंतर्गत किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अभिषेक शर्मा, एसडीएम देवास तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की सहायक संचालक रेखा शर्मा, EKSAI के परफॉर्मेंस मैनेजर बैडमिंटन के राष्ट्रीय कोच श्वेतांक वर्मा सर सेंसाई नारायण चंदेलिया सर मध्य प्रदेश धम्मिका काई कराते एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री मंजीत सिंह जी साउथ एशियन रोटरेट क्लब के सचिव श्री निकुंज गोयादानी सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
आमंत्रित अतिथियों का स्वागत *सेंसई विष्णु रायकवार, सेंसाई नीरज रायकवार, सेंसाई ध्रुव शर्मा* एवं *सेंसाई मृत्युंजय सिंह यादव* द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता का तकनीकी निर्णायक के रूप में श्री वैभव मित्तल श्री हर्ष उपाध्याय श्री शुभम कुमायू श्री जीशान खान श्री राघवेंद्र यादव श्री रौनक माठे श्री सागर रायकवार श्री अंकित झांके श्री आवि बाथम श्री पीयूष कुमार रहे।
प्रतियोगिता की विभिन्न श्रेणियों में विजेता विद्यालय एवं क्लब इस प्रकार रहे:
* सीनियर बालक एवं बालिका वर्ग: एकायना स्कूल
* सब-जूनियर बालिका वर्ग: वेदांश इंटरनेशनल स्कूल-3
* जूनियर बालिका वर्ग: VITS स्कूल
* जूनियर बालक वर्ग: Evolve Fight & Combat Club
* सब-जूनियर बालक वर्ग: the omni school
* कैडेट बालक वर्ग: The Eva World
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा एवं खेल भावना का परिचय दिया। आयोजन के सफल संचालन में अधिकारियों, कोचों, निर्णायकों, एवं आयोजकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
**मध्य प्रदेश धम्मिका काई कराते एसोसिएशन के अध्यक्ष सेंसाई कैलाश बाथम सर** ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारियों एवं आयोजन से जुड़े सदस्यों के प्रयासों की सराहना की।
यह चैंपियनशिप स्कूली विद्यार्थियों के बीच कराते खेल को बढ़ावा देने तथा युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने एवं उच्च स्तर पर प्रदर्शन करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करने की दिशा में एक सराहनीय पहल रही।
श्री मृत्युंजय सिंह यादव
प्रतियोगिता संचालक सचिव




