सोशल मीडिया की चमक बनी मुसीबत, लग्जरी लाइफ समझ युवक का किया अपहरण

Must read

पन्ना। सोशल मीडिया पर महंगे मोबाइल और लग्जरी लाइफस्टाइल की रील्स देखकर तीन युवकों ने एक कपड़ा व्यापारी के 19 वर्षीय बेटे को करोड़पति समझ लिया और उसका अपहरण कर 10 लाख रुपये की फिरौती मांग ली। पुलिस ने तकनीकी निगरानी और सर्च ऑपरेशन के जरिए युवक को कुछ ही घंटों में सुरक्षित छुड़ा लिया तथा फरार तीनों आरोपियों को बाद में गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी युवक का स्कूल का पुराना दोस्त था, जिसने आईफोन खरीदने का बहाना बनाकर उसे जंगल में ले जाकर हथियार के बल पर बंधक बनाया। परिवार ने दबाव में 1.48 लाख रुपये आरोपियों के खाते में ट्रांसफर भी कर दिए थे, लेकिन पुलिस और साइबर सेल की तत्परता से खाता फ्रीज होने के कारण आरोपी रकम नहीं निकाल सके। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सोशल मीडिया पर दिखने वाली महंगी जीवनशैली देखकर उन्होंने जल्दी पैसा कमाने और अपना कर्ज चुकाने के इरादे से यह साजिश रची थी। पुलिस ने उनके कब्जे से देसी पिस्टल, दो कट्टे, एक जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई दो बाइक बरामद कर न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article