होटल के कमरे में महिला का शव मिलने से सनसनी

Must read

इंदौर। खजराना क्षेत्र में रेडिसन होटल के सामने स्थित व्यू होटल के एक कमरे में रविवार दोपहर 26 वर्षीय ताहिरा का शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। महिला का पोस्टमार्टम सोमवार को कराया जाएगा।

ताहिरा मूल रूप से खंडवा की रहने वाली थी। उसके एक बेटा और एक बेटी हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह माइग्रेन (सिरदर्द) और अन्य स्वास्थ्य संबंधी उपचार के लिए इंदौर आई थी।

पुलिस के अनुसार, कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है और मामले की जांच जारी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article