दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, मंडी से लौट रहे युवक की मौत

Must read

नर्मदापुरम। पिपरिया-बरेली हाईवे पर गुरुवार शाम खापरखेड़ा गांव के मुख्य मार्ग के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

सरकारी अस्पताल के डॉक्टर देवेंद्र ठाकुर ने बताया कि हादसे में घायल सोहागपुर तहसील के पालाखेड़ी निवासी राम किशोर (37) और बरेली तहसील के बराहकला निवासी देवी सिंह (35) को अस्पताल लाया गया था। दोनों के सिर में गंभीर चोटें होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

डॉक्टर के अनुसार, रात करीब 9 बजे देवी सिंह के परिजन सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि देवी सिंह पिपरिया मंडी में मूंग बेचने आए थे और शाम को गांव लौटते समय हादसे का शिकार हो गए।

मंगलवारा थाना प्रभारी आदित्य सैया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article