अहमदाबाद। IPL 2026 के 56वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रन से हराकर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 168 रन बनाए, जवाब में हैदराबाद की पूरी टीम 14.5 ओवर में सिर्फ 86 रन पर सिमट गई, जो टीम का IPL इतिहास का सबसे छोटा स्कोर भी बन गया। यह रन के लिहाज से गुजरात की सबसे बड़ी जीत रही, जबकि हैदराबाद की सबसे बड़ी हार भी साबित हुई। गुजरात के साई सुदर्शन ने शानदार 61 रन की पारी खेलते हुए लगातार तीसरे सीजन में 500 रन पूरे किए और लगातार तीसरी फिफ्टी भी जमाई। गुजरात ने इस जीत के साथ लगातार पांचवां मुकाबला जीता और पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली टीम बन गई। तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने पावरप्ले में 16 विकेट पूरे किए, जबकि मोहम्मद सिराज ने पहले ओवर में विकेट लेने के मामले में मोहम्मद शमी की बराबरी कर ली। मैच में गुजरात के तेज गेंदबाजों ने कुल 9 विकेट झटके और हैदराबाद की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई।
गुजरात टाइटंस की रिकॉर्ड जीत, हैदराबाद 86 रन पर ढेर




