मुंबई। आईपीएल में रविवार को खेले गए मुकाबले में बेंगलुरु ने मुंबई को 2 विकेट से हरा दिया। मैच में कई रोमांचक पल देखने को मिले। मुंबई की पारी में भुवनेश्वर कुमार ने तीसरे ओवर में लगातार दो विकेट लेकर रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को पवेलियन भेजा। तिलक वर्मा को छठे ओवर में जीवनदान मिला, जिसका फायदा उठाते हुए उन्होंने 42 गेंदों में 57 रन बनाए और टीम के टॉप स्कोरर रहे। हालांकि 18वें ओवर में स्कूप शॉट खेलने की कोशिश में वे बोल्ड हो गए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंगलुरु को विराट कोहली के रूप में बड़ा झटका लगा, जो लगातार दूसरे मैच में बिना खाता खोले आउट हो गए। वहीं, क्रुणाल पंड्या को 18वें ओवर में जीवनदान मिला, जब मुंबई के खिलाड़ियों से आसान कैच छूट गया। बाद में क्रुणाल ने 73 रन की अहम पारी खेली। हालांकि उनकी पारी का अंत तिलक वर्मा के शानदार रिले कैच से हुआ, जिसे देखकर स्टेडियम में मौजूद दर्शक भी दंग रह गए।
मुंबई पर बेंगलुरु की 2 विकेट से रोमांचक जीत, कोहली लगातार दूसरे मैच में शून्य पर आउट




