फरीदाबाद में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Must read

फरीदाबाद। पल्ला थाना क्षेत्र की शिव कॉलोनी स्थित सफेदा वाली गली नंबर-1 में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय युवक घर में अकेला था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए बीके अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान आलोक के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के फतेहपुर का रहने वाला था और लंबे समय से फरीदाबाद में किराए के मकान में रहकर मजदूरी करता था। पुलिस के अनुसार वह दो दिन पहले ही अपने गांव से वापस लौटा था। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। जांच अधिकारी इशाक खान ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनकी शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article