तिलक वर्मा के तूफानी अर्धशतक से मुंबई की रोमांचक जीत, पंजाब की लगातार पांचवीं हार

Must read

धर्मशाला। मुंबई इंडियंस ने IPL के रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। HPCA स्टेडियम में खेले गए मैच में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 200 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने आखिरी ओवर तक चले मुकाबले में 19.5 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। जीत के हीरो तिलक वर्मा रहे, जिन्होंने 33 गेंदों में नाबाद 75 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनके साथ विल जैक्स ने 10 गेंदों में नाबाद 25 रन बनाए और दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 56 रन की अटूट साझेदारी हुई। मुंबई के लिए रायन रिकल्टन ने भी 48 रन का अहम योगदान दिया। पंजाब की ओर से प्रभसिमरन सिंह ने 57 रन बनाए, जबकि अजमतुल्लाह ओमरजई ने 17 गेंदों में 38 रन की तेज पारी खेली। गेंदबाजी में मुंबई के शार्दूल ठाकुर ने 4 विकेट लेकर मैच का रुख बदला। पंजाब की यह लगातार पांचवीं हार रही, जबकि मुंबई ने रोमांचक जीत के साथ टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदें कायम रखीं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article