चलते ट्रक में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Must read

गुरुग्राम। गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड स्थित सेक्टर-66 में शनिवार को सामान से भरे एक ट्रक में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आईएफसी बिल्डिंग के सामने पहुंचते ही ट्रक से काला धुआं उठता देख पीछे चल रहे वाहन चालकों ने ड्राइवर को सतर्क किया। चालक ने तुरंत ट्रक रोककर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, जिसके कुछ ही पलों बाद पूरा वाहन आग की लपटों में घिर गया। आग से उठता धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया और व्यस्त मार्ग पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं तथा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक और उसमें रखा लाखों रुपये का सामान पूरी तरह जल चुका था। चालक ने बताया कि वह सामान लेकर फरीदाबाद जा रहा था। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह इंजन में शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और मलबा हटाने के बाद करीब दो घंटे में यातायात सामान्य कराया गया।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article