चेन लूट की रिपोर्ट दर्ज कराना पड़ा भारी, मां-बेटे पर जानलेवा हमला

Must read

गाजियाबाद। मोदीनगर की संजय नगर कॉलोनी में सोने की चेन लूट की शिकायत दर्ज कराने के बाद एक महिला और उसके बेटे पर कथित दबंगों ने हमला कर दिया। पीड़िता पूनम उपाध्याय के अनुसार, दो दिन पहले उनके बेटे मुकुल से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली थी, जिसके बाद उन्होंने रिंकू और बादल के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि एफआईआर वापस लेने और समझौता करने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था। शुक्रवार देर रात ब्यूटी पार्लर बंद कर घर लौट रही पूनम को रास्ते में रोककर मारपीट की गई। शोर सुनकर बचाव के लिए पहुंचे उनके बेटे मुकुल पर भी हमला कर दिया गया। धारदार हथियार से किए गए हमले में मां-बेटे के सिर पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article