दमोह में शादी समारोह में फायरिंग: जमीनी विवाद में पिता-पुत्र को मारी गोली, हालत गंभीर

Must read

दमोह। देहात थाना क्षेत्र के हरद्वानी गांव में शनिवार देर रात जमीनी विवाद के चलते शादी समारोह के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई, जिसमें 52 वर्षीय नरेश पटेल और उनके 30 वर्षीय बेटे सत्य प्रकाश पटेल को गोली मार दी गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद अधिक रक्तस्राव के कारण डॉक्टर मधुर चौधरी ने उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों के बयान दर्ज कर मामला कायम किया। परिजनों के अनुसार पुराने विवाद के चलते कई आरोपियों ने एक साथ फायरिंग की, जिसमें करीब 18 राउंड गोलियां चलने की बात सामने आई है। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर फायरिंग की संख्या की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है, जबकि गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article