गुरुग्राम में संदिग्ध इंजेक्शनों की बड़ी खेप पकड़ी: हजारों डोज बरामद, कर्मचारी हिरासत में

Must read

गुरुग्राम। ड्रग कंट्रोल विभाग ने डीएलएफ फेस-4 इलाके में छापेमारी कर एक गाड़ी से वजन घटाने और डायबिटीज के इलाज में इस्तेमाल होने वाले संदिग्ध इंजेक्शनों की बड़ी खेप बरामद की है और कंपनी के कर्मचारी मुज्जमिल को हिरासत में लिया है। जांच में सामने आया कि इंजेक्शन दिल्ली के भागीरथ पैलेस से भेजे गए थे, जबकि बिलिंग गुरुग्राम के पते पर की गई थी और बाजार में इनकी कीमत 13 से 25 हजार रुपए प्रति डोज बताई जा रही है। पूछताछ में कर्मचारी ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि वह केवल डिलीवरी के लिए आया था। ड्रग इंस्पेक्टर अमनदीप चौहान ने बताया कि इंजेक्शनों की गुणवत्ता, पैकिंग और असली-नकली होने की जांच के लिए सैंपल लैब भेजे गए हैं, रिपोर्ट आने के बाद ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, इन इंजेक्शनों की मांग तेजी से बढ़ने के कारण अवैध सप्लाई का नेटवर्क सक्रिय हो गया है, जिसकी कड़ी जांच कर पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article