गाजियाबाद। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत चेकिंग के दौरान एक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नसीब विहार निवासी गौरव (37) के रूप में हुई है, जो दिल्ली से गांजा लाकर लोनी और आसपास के इलाकों में छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचता था। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से इस अवैध कारोबार में सक्रिय था और उसके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। फिलहाल ट्रोनिका सिटी थाने में उसके खिलाफ केस दर्ज कर पूछताछ की जा रही है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके, वहीं पुलिस ने क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है।
गाजियाबाद में ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार: 1.3 किलो गांजा बरामद, ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई




