फरीदाबाद। सदर बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र के फतेहपुर बिलौच स्थित आईटीआई के पास 30 जून को हुई दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में घायल दूसरे युवक कृष्ण की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे पहले हादसे में गंभीर रूप से घायल पंकज ने 1 जुलाई को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया था। पुलिस के अनुसार, दोनों युवक दुर्घटना के बाद गंभीर हालत में सड़क पर मिले थे, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पंकज की हालत नाजुक होने पर उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया, जबकि कृष्ण का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उसने भी बाद में दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।
आमने-सामने की बाइक टक्कर में दूसरे युवक ने भी तोड़ा दम, दो परिवारों में मातम




