968 दिन बाद वनडे वापसी से पहले बुमराह ने शुरू की रेड बॉल की तैयारी

Must read

अहमदाबाद। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने रेड बॉल क्रिकेट की तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को उन्होंने अहमदाबाद में लाल एसजी बॉल से गेंदबाजी करते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। आईपीएल के बाद वह गुजरात की घरेलू टीम के साथ अभ्यास कर रहे हैं। उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से आराम दिया गया है, जबकि 14 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे। बुमराह ने अपना आखिरी वनडे 19 नवंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप फाइनल में खेला था, ऐसे में वह 968 दिनों बाद इस फॉर्मेट में मैदान पर उतरेंगे। उन्हें एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में भी चुना गया है। आईपीएल 2026 में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और उन्होंने 13 मैचों में केवल चार विकेट हासिल किए। हालांकि टी-20 विश्व कप 2026 में उन्होंने शानदार वापसी करते हुए आठ पारियों में 14 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज का स्थान हासिल किया। फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 15 रन देकर चार विकेट लेने पर उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय टीम 15 से 27 अगस्त तक श्रीलंका में दो टेस्ट मैच खेलेगी, जहां विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के अभियान में भी बुमराह की भूमिका अहम मानी जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article