गिल-ईशान के तूफानी शतक, भारत ने अफगानिस्तान को 170 रन से रौंदा

Must read

लखनऊ। भारत ने दूसरे वनडे में अफगानिस्तान को 170 रन से हराकर सीरीज में अजेय बढ़त बना ली। इकाना स्टेडियम में भारतीय टीम 402 रन पर ऑलआउट हुई और वनडे इतिहास में पहली बार किसी टीम ने 400 से अधिक रन बनाने के बावजूद अपने सभी विकेट गंवाए। कप्तान शुभमन गिल ने 110 गेंदों पर 154 और ईशान किशन ने 84 गेंदों पर 125 रन की विस्फोटक पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने एक ही ओवर में अपने-अपने शतक पूरे किए और पहली बार दो भारतीयों ने एक ही वनडे पारी में 80 से कम गेंदों में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया। श्रेयस अय्यर ने 11 रन बनाते ही 3000 वनडे रन पूरे कर विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बनने का कारनामा किया। जवाब में अफगानिस्तान की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 170 रन के बड़े अंतर से मुकाबला हार गई। मैच में गिल-ईशान की 224 रन की साझेदारी, प्रिंस यादव के दो विकेट और चोटिल होकर स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर गए अफगानी बल्लेबाज दरविश रसूली भी चर्चा का विषय रहे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article