नई दिल्ली। ट्राई सीरीज के रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका-ए ने भारत-ए को सुपर ओवर में हरा दिया। मैच के बाद 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की श्रीलंकाई खिलाड़ी विशेन हलाम्बेग से तीखी बहस हो गई, जो धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। बाद में विकेटकीपर निरोशन डिकवेला और अन्य खिलाड़ियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। मुकाबले में भारत-ए ने 265 रन बनाए थे, जिसके जवाब में श्रीलंका-ए भी 265 रन पर सिमट गई और मैच टाई हो गया। सुपर ओवर में श्रीलंका-ए ने 16 रन बनाए, जबकि भारत-ए केवल 9 रन ही बना सका। वैभव लगातार तीसरे मैच में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 21 रन बनाकर आउट हुए। भारत की ओर से सूर्यांश शेडगे (72) और विप्रज निगम (51) ने अहम पारियां खेलीं। हार के बाद भारत-ए की फाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है और अब टीम को 17 जून को अफगानिस्तान-ए के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।
सुपर ओवर में हारा भारत-ए, मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी की श्रीलंकाई खिलाड़ी से हुई बहस




