समस्तीपुर। भारतीय टीम में जगह बनाकर सुर्खियां बटोरने वाले Vaibhav Suryavanshi के छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने भी क्रिकेट में अपनी प्रतिभा का दम दिखाया है। महज 10 साल की उम्र में आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक प्रैक्टिस मैच में क्रिकेट अकादमी ताजपुर की ओर से खेलते हुए 87 गेंदों में 103 रन की शानदार शतकीय पारी खेली, जिसमें 20 चौके और एक छक्का शामिल रहा। उनकी इस पारी की बदौलत टीम ने 29.5 ओवर में 234 रन बनाए। बड़े भाई उज्ज्वल सूर्यवंशी ने उनके शतक का वीडियो और स्कोरकार्ड सोशल मीडिया पर साझा किया, जबकि पिता संजीव सूर्यवंशी ने भी खुशी जताते हुए लोगों से आशीर्वाद पर प्यार और आशीर्वाद बनाए रखने की अपील की। आशीर्वाद अपनी आक्रामक बल्लेबाजी शैली के लिए जाने जाते हैं और बड़े भाई वैभव की तरह क्रिकेट में बड़ा नाम बनाने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं वैभव इस समय भारतीय टीम के साथ जुड़े हुए हैं और हाल ही में सबसे कम उम्र में टीम इंडिया में चुने जाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं।
वैभव के बाद छोटे भाई आशीर्वाद का धमाका, 10 साल की उम्र में जड़ा शानदार शतक




