लखनऊ ने चेन्नई को 7 विकेट से हराया, पूरन-मार्श की तूफानी बल्लेबाजी

Must read

लखनऊ। Lucknow Super Giants ने IPL 2026 के 59वें मुकाबले में Chennai Super Kings को 7 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इकाना स्टेडियम में खेले गए मैच में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 188 रन बनाए, जिसे लखनऊ ने 16.4 ओवर में ही हासिल कर लिया। मैच के सबसे बड़े हीरो मिचेल मार्श और निकोलस पूरन रहे। मार्श ने 38 गेंदों में 90 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 7 छक्के शामिल थे, जबकि पूरन ने 17 गेंदों पर नाबाद 32 रन बनाकर मैच खत्म किया। दोनों बल्लेबाजों ने चेन्नई के तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज की जमकर धुनाई की। मार्श ने पावरप्ले में अंशुल के एक ओवर में लगातार चार छक्कों समेत 28 रन बटोरे, जबकि पूरन ने 17वें ओवर की चारों गेंदों पर छक्के लगाकर मुकाबला खत्म कर दिया। अंशुल ने 2.4 ओवर में 63 रन दिए, जो IPL इतिहास में सबसे महंगे स्पेल में शामिल हो गया। चेन्नई की ओर से कार्तिक शर्मा ने 42 गेंदों में 71 रन की शानदार पारी खेली, जबकि संजू सैमसन ने तेज शुरुआत दी। लखनऊ के गेंदबाज आकाश सिंह ने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट लिए और हर विकेट के बाद जेब से पर्ची निकालकर जश्न मनाया। मैच से पहले उत्तर प्रदेश में आए तूफान में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए दोनों टीमों और मैच अधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरते हुए एक मिनट का मौन रखा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article