पहली पत्नी को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, बिना तलाक शौहर ने किया दूसरा निकाह

Must read

गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र के हिंडन विहार में एक महिला ने अपने पति पर बिना तलाक दिए दूसरा निकाह करने और विरोध करने पर उसे बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने का आरोप लगाया है। पीड़िता गुलबहार के अनुसार, करीब दस महीने पहले उसका पति इसराइल सोनम नाम की महिला को घर लाया और निकाह का दावा करते हुए उसे साथ रखने लगा। विरोध करने पर उसे बच्चों समेत घर से निकालने की धमकी दी गई और कई बार कमरे में बंद कर मारपीट की गई। महिला का आरोप है कि पति और दूसरी पत्नी ने मिलकर उसे दो घंटे तक बंधक बनाकर पीटा, गला दबाकर जान लेने की कोशिश की, बाल पकड़कर सिर दीवार में मारा और लोहे की रॉड से हमला किया, जिससे वह बेहोश हो गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जांच में सिर में खून के थक्के, नाक और पैर में फ्रैक्चर सहित कई चोटें सामने आईं। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत देकर दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, जिस पर पुलिस जांच में जुट गई है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article