गुरुग्राम। सेक्टर-65 स्थित एम-3-एम हाईट्स सोसाइटी में एक युवक द्वारा ऊंची इमारत से कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना सोसाइटी की 10वीं मंजिल की बताई जा रही है, जहां से कूदने के बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान प्रशांत यादव के रूप में हुई है। पुलिस को दी जानकारी में उसकी पत्नी ने बताया कि वह 28 अप्रैल को विदेश से लौटा था और तभी से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। फिलहाल आत्महत्या के पीछे के सटीक कारणों का पता नहीं चल सका है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
गुरुग्राम में 10वीं मंजिल से कूदकर युवक ने दी जान, विदेश से लौटने के बाद था मानसिक तनाव में




