फरीदाबाद। खेड़ी थाना क्षेत्र में सेक्टर-17 पुल से एक डेंटल सर्जन द्वारा आगरा नहर में कूदने का मामला सामने आया है, जहां पत्नी से विवाद के बाद उसने यह कदम उठाया। बल्लभगढ़ की यादव कॉलोनी निवासी 36 वर्षीय सचिन, जो पेशे से डेंटल सर्जन है, शनिवार शाम अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बहन के घर से लौट रहा था, तभी रास्ते में पति-पत्नी के बीच झगड़ा बढ़ गया। इसके बाद सचिन ने अपनी कार पुल के पास रोकी और नहर की ओर बढ़ गया। पत्नी ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने धक्का देकर नहर में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ टीम को बुलाकर कई घंटों तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन अंधेरा होने के कारण उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस के अनुसार, आज फिर से सर्च अभियान शुरू किया जाएगा और मामले की जांच जारी है।
पत्नी से विवाद के बाद डेंटल सर्जन ने नहर में लगाई छलांग, देर रात तक चलता रहा सर्च ऑपरेशन




