34 लाख पैकेज वाला आईटी इंजीनियर नकली नोट छापते गिरफ्तार, होटल से मिला पूरा सेटअप

Must read

फरीदाबाद। हरियाणा पुलिस ने एक आईटी इंजीनियर को नकली नोट छापने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी विनायक झा नोएडा की एक निजी कंपनी में कार्यरत है और उसका सालाना पैकेज करीब 34 लाख रुपये बताया गया है। पुलिस के अनुसार वह 26 जून से फरीदाबाद के एक होटल में ठहरा हुआ था, लेकिन दो दिन तक कमरा बंद रहने और चाबी साथ ले जाने पर होटल कर्मचारियों को शक हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस ने कमरा खुलवाया, जहां से लैपटॉप, प्रिंटर, विशेष कागज, 500 रुपये का एक नकली नोट और 100 रुपये के 10 नकली नोट बरामद हुए। होटल में जमा पहचान पत्र के आधार पर पुलिस आरोपी के घर पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया। शुरुआती पूछताछ में वह बरामद सामान के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। जांच में सामने आया कि उसके माता-पिता भी सरकारी सेवाओं में कार्यरत हैं। पुलिस अब लैपटॉप और अन्य उपकरणों की फॉरेंसिक जांच कर यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी पहले भी नकली नोट तैयार कर चुका था या नहीं और इस पूरे नेटवर्क में उसके साथ कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article