नोएडा। मॉल में खरीदारी के दौरान मालिक की कार से 9 लाख रुपये से भरा बैग चोरी कर फरार हुए ड्राइवर को पुलिस ने महज 48 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। थाना सेक्टर-20 पुलिस ने स्थानीय खुफिया जानकारी, सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से आरोपी कपिल को लाल पैथ लैब के सामने स्थित पार्क से दबोच लिया। उसके कब्जे से चोरी की पूरी 9 लाख रुपये की नकदी और एक अवैध चाकू बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई को अलीगढ़ निवासी पीड़ित अपने परिवार के साथ नोएडा के एक मॉल में खरीदारी करने आए थे, तभी उनका ड्राइवर कार में रखा नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिछले 12 वर्षों से पीड़ित के यहां ड्राइवर था, लेकिन कार में इतनी बड़ी रकम देखकर उसके मन में लालच आ गया और उसने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।
12 साल की नौकरी पर लालच पड़ा भारी, 9 लाख लेकर भागा ड्राइवर गिरफ्तार




