लोहे का गेट गिरने से 5 साल के बच्चे की मौत, खेलते समय हुआ हादसा

Must read

नोएडा। गेझा गांव में शनिवार सुबह लोहे का गेट गिरने से 5 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। मूल रूप से कानपुर निवासी मनीष अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहते हैं और ड्राइविंग का काम करते हैं। उनका बेटा नवदीप सुबह करीब 9:20 बजे पड़ोस में लगे लोहे के गेट पर चढ़कर खेल रहा था, तभी अचानक पुराना गेट उखड़कर उसके ऊपर गिर पड़ा। गेट के नीचे दबने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गेट हटाकर बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार गेट काफी पुराना और कमजोर था। परिवार ने मकान मालिक की गलती न मानते हुए पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article