छिंदवाड़ा। जिले के पलटवाड़ा क्षेत्र में रविवार शाम खेतों में नरवाई जलाने से आग करीब 5 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैल गई। फसल कटाई के बाद किसानों द्वारा लगाई गई आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास के खेतों तक खतरा पहुंच गया। आग की लपटें देखकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया। इससे पहले भी जिले में नरवाई जलाने के कारण दूसरे किसान की फसल जल चुकी है, जिससे लाखों रुपए का नुकसान हुआ था। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार नरवाई जलाने से मिट्टी की उर्वरक क्षमता प्रभावित होती है और पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है। लगातार हो रही घटनाओं के बाद लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
नरवाई जलाने से 5 एकड़ क्षेत्र में फैली आग, बड़ा हादसा टला




