दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, दोनों की मौत

Must read

गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर रविवार शाम दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पट्टी गांव के सामने शाम करीब 4 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक ट्रक में फंस गई और एक युवक कुछ दूर तक घिसटता चला गया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को मोदीनगर अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान भोजपुर के पट्टी गांव निवासी दीपांशु उर्फ दीपू (19) और हापुड़ के सदीकपुरा निवासी सागर (20) के रूप में हुई है। दोनों फर्नीचर का काम करते थे। बताया जा रहा है कि हादसे के समय दोनों युवक रील बना रहे थे। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए ट्रक की पहचान में जुटी है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहनों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित है, इसके बावजूद बाइक चलने को लेकर ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन ने कहा कि एक्सप्रेसवे पर साइन बोर्ड लगाए गए हैं और चालान की कार्रवाई भी लगातार की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article