पान-बीड़ी की दुकान से चला रहा था गांजे का धंधा, 288 ग्राम गांजा बरामद

Must read

गुरुग्राम। सेक्टर-10 थाना पुलिस ने 288 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक पान विक्रेता को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिहार के सुपौल निवासी 32 वर्षीय प्रमोद के रूप में हुई है, जो गुरुग्राम के सेक्टर-89 में पान-बीड़ी की दुकान चलाता है। पुलिस ने गश्त के दौरान पटौदी रोड स्थित एक सीएनजी पंप के पास उसे संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 288 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसके बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने गांजा किसी अज्ञात व्यक्ति से खरीदकर ग्राहकों को छोटी-छोटी मात्रा में बेचने के लिए रखा था। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और गांजा सप्लाई करने वाले व्यक्ति व उसके नेटवर्क की तलाश में जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article