गुरुग्राम में 12वीं की छात्रा से बदसलूकी, टैक्सी ड्राइवरों ने कार से बाहर निकालने की कोशिश की

Must read

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में एक मामूली सड़क हादसे के बाद 12वीं की छात्रा के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि टैक्सी ड्राइवरों ने छात्रा की कार को घेर लिया और बार-बार दरवाजा खोलकर उसे बाहर निकालने की कोशिश की। डर के कारण छात्रा ने सेंट्रल लॉक लगाकर खुद को कार में बंद कर लिया और रोते हुए अपनी मां को वीडियो कॉल की। छात्रा की मां ने आरोप लगाया कि पुलिस को करीब 20 बार कॉल करने के बावजूद टीम 37 मिनट बाद मौके पर पहुंची। घटना सेक्टर-49 स्थित पार्क व्यू सिटी-2 के पास हुई, जब परीक्षा देकर लौट रही छात्रा की कार की एक कैब से मामूली टक्कर हो गई। इसके बाद कई टैक्सी ड्राइवर मौके पर पहुंच गए और कार चालक भूरी सिंह के साथ हाथापाई करने लगे। छात्रा को बाहर निकालने के प्रयास से वह घबरा गई और पुलिस कंट्रोल रूम में मदद मांगी। महिला का कहना है कि पुलिस के देर से पहुंचने के कारण उन्हें डर के माहौल में आरोपियों को 2000 रुपए देकर समझौता करना पड़ा। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें छात्रा कार के अंदर से वीडियो बनाती दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और यह भी पता लगाया जाएगा कि पुलिस को मौके पर पहुंचने में देरी क्यों हुई।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article