गाजियाबाद में एसी सर्विस सेंटर में भीषण आग, सिलेंडर धमाकों से दहला इलाका; बुजुर्ग की मौत

Must read

गाजियाबाद। कमिश्नरेट गाजियाबाद के पटेल नगर इलाके में शनिवार तड़के करीब 3:15 बजे एक एयरकंडीशनर सर्विस सेंटर में भीषण आग लग गई। आग तीन मंजिला बिल्डिंग में लगी, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग के दौरान एसी गैस सिलेंडरों और कंप्रेसरों में लगातार धमाके होने लगे, जिससे पूरा क्षेत्र दहल गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत और 8 फायर टेंडरों की मदद से आग पर काबू पाया गया। हादसे में 80 वर्षीय त्रिलोकीनाथ की जिंदा जलने से मौत हो गई। पटेल नगर स्थित प्लॉट नंबर-एफ 87 में ओंकार तोमर का एसी सर्विस सेंटर है, जहां आग लगी थी। आग इतनी भीषण थी कि आसपास के मकानों तक फैलने का खतरा बन गया था। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि वैशाली, साहिबाबाद और मोदीनगर फायर स्टेशन से भी गाड़ियां बुलानी पड़ीं। घने धुएं और लगातार हो रहे धमाकों के बीच फायर कर्मियों ने अंदर घुसकर आग बुझाई। हादसे में 2 कारें और 10 बाइक भी जलकर खाक हो गईं। दमकल विभाग ने आसपास के मकानों को सुरक्षित बचा लिया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article