गुरुग्राम में पकड़े गए 13 बांग्लादेशियों से बड़ा खुलासा, 100 से ज्यादा अवैध प्रवासियों की मिली जानकारी

Must read

गुरुग्राम। गुरुग्राम में हाल ही में पकड़े गए 13 बांग्लादेशी नागरिकों से पूछताछ में पुलिस को अवैध प्रवासियों के बड़े नेटवर्क की जानकारी मिली है। आरोपियों ने अपने मददगारों के नाम बताए हैं और गुरुग्राम व दिल्ली-एनसीआर में छिपकर रह रहे 100 से अधिक अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के बारे में अहम इनपुट दिए हैं। पुलिस के अनुसार एजेंट प्रति व्यक्ति 15 हजार रुपये लेकर भारत-बांग्लादेश सीमा पार कराते थे। मोबाइल फोन की जांच में कई व्हाट्सऐप ग्रुप, मैसेंजर चैट और संपर्क सूत्र मिले हैं, जिनके जरिए अवैध रूप से भारत में प्रवेश और रहने की व्यवस्था की जाती थी। कॉल डिटेल और लोकेशन हिस्ट्री के आधार पर पुलिस संदिग्ध ठिकानों की पहचान कर रही है। गुरुग्राम में निर्माणाधीन साइटों, झुग्गी-बस्तियों और लेबर चौकों सहित 100 से अधिक हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए हैं, जहां विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल सभी 13 बांग्लादेशी नागरिकों को डिटेंशन सेंटर में रखा गया है और उन्हें डिपोर्ट करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने मकान मालिकों और आरडब्ल्यूए से किरायेदारों का सत्यापन कराने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील की है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article