गाजियाबाद में तेज रफ्तार कार की टक्कर से 15 वर्षीय किशोर की मौत, एक युवक गंभीर घायल

Must read

गाजियाबाद। मुरादनगर थाना क्षेत्र के भोवापुर गांव में राजनगर एक्सटेंशन हरनंदीपुरम मार्ग पर बुधवार रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार 15 वर्षीय बलराज की मौत हो गई, जबकि उसका साथी मुशाहिद गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, लोनी बॉर्डर क्षेत्र के निवासी दोनों युवक बाइक से जा रहे थे, तभी ओवरटेक करने के प्रयास में एक कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक सवार कई फीट दूर जा गिरे और बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां बलराज को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि मुशाहिद का इलाज जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article