क्रिप्टो में तीन गुना मुनाफे का झांसा देकर कर्मचारी से 17 लाख की साइबर ठगी

Must read

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की स्टेलर जीवन सोसायटी निवासी और एक निजी कंपनी में कार्यरत जसविंदर सिंह से साइबर ठगों ने क्रिप्टो करेंसी में निवेश पर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 17 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित के अनुसार पिछले साल 23 जून को उनके व्हाट्सएप पर एक संदेश आया, जिसमें क्रिप्टो निवेश से भारी कमाई का दावा किया गया था। रुचि दिखाने पर उन्हें 200 से अधिक सदस्यों वाले एक ग्रुप में जोड़ा गया, जहां निवेश और मुनाफे के कथित स्क्रीनशॉट साझा किए जाते थे। ठगों ने उन्हें एक वेबसाइट पर पंजीकरण कराकर अलग-अलग बैंक खातों में रकम निवेश कराई। शुरुआती लाभ दिखाकर भरोसा जीतने के बाद 20 अगस्त तक उनसे करीब 17 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। जब जसविंदर ने पैसा निकालने की कोशिश की तो उनसे विभिन्न टैक्स और शुल्क जमा करने की मांग की गई तथा बाद में उन्हें ग्रुप से बाहर कर दिया गया। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article