क्वालिफायर-1 में आज RCB और गुजरात की टक्कर, बारिश हुई तो बेंगलुरु सीधे फाइनल में पहुंचेगी

Must read

धर्मशाला। Dharamshala में मंगलवार को IPL 2026 के क्वालिफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस आमने-सामने होंगी। मुकाबले की विजेता टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली टीम को क्वालिफायर-2 खेलने का मौका मिलेगा। हालांकि मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है और मौसम विभाग के मुताबिक 80% बारिश की संभावना है। अगर मुकाबला धुलता है तो लीग स्टेज में टॉप पर रहने की वजह से RCB बिना खेले फाइनल में पहुंच जाएगी। दोनों टीमों के बीच अब तक 8 मुकाबले हुए हैं, जिसमें दोनों ने 4-4 मैच जीते हैं। बेंगलुरु की ताकत उसकी आक्रामक बल्लेबाजी है, जहां विराट कोहली 557 रन के साथ टीम के टॉप स्कोरर हैं। वहीं गुजरात की सबसे बड़ी मजबूती उसकी तेज गेंदबाजी और टॉप ऑर्डर है। साई सुदर्शन 638 रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में हैं, जबकि कगिसो रबाडा 24 विकेट के साथ शानदार फॉर्म में हैं। धर्मशाला की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है और यहां खेले गए 3 मैचों में 5 बार 200 से ज्यादा का स्कोर बना है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article