ग्वालियर। Gwalior के हजीरा थाना क्षेत्र स्थित संजय नगर पुल पर सोमवार रात भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। ग्राम मऊ निवासी सत्यप्रकाश लोधी रात करीब 10:30 बजे अपने मामा ससुर के घर से लौट रहे थे, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सत्यप्रकाश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों की सूचना पर पुलिस उन्हें बिरला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
ग्वालियर में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत




