प्रेम प्रसंग में युवक ने प्रेमिका के परिवार पर किया चाकू से हमला, महिला की मौत

Must read

नोएडा के हरौला गांव में शनिवार देर रात प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने प्रेमिका के परिवार पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में 40 वर्षीय संजू देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी दो बेटियां ज्योति और जूली तथा पति सुरेंद्र शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार बिहार के छपरा निवासी सुरेंद्र शर्मा परिवार सहित हरौला गांव में किराए पर रहते हैं। आरोपी हरनाम सिंह, जो पास में एसी सर्विसिंग की दुकान चलाता था, का सुरेंद्र की बेटी ज्योति से प्रेम प्रसंग था और उसने शादी का प्रस्ताव रखा था, जिसे परिवार ने ठुकरा दिया था। शनिवार रात परिवार छत पर सो रहा था, तभी आरोपी ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, लेकिन थाना फेस-1 क्षेत्र में सेक्टर-14 गंदे नाले की पटरी के पास पुलिस मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल छूरा, तमंचा और खोखा कारतूस बरामद हुए हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article