पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान का हाथ, NIA चार्जशीट में बड़ा खुलासा

Must read

नई दिल्ली। 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान की सीधी भूमिका होने का खुलासा NIA की चार्जशीट में हुआ है। जांच एजेंसी के मुताबिक हमले का मास्टरमाइंड लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी सैफुल्लाह उर्फ साजिद जट्‌ट उर्फ लंगड़ा था, जो पाकिस्तान के लाहौर के कसूर में रहता है। चार्जशीट के अनुसार साजिद ने हमले के दौरान आतंकियों को रियल टाइम निर्देश दिए और बैसरन घाटी की लोकेशन भेजी। इस हमले में 26 पर्यटकों की मौत हुई थी और 16 लोग घायल हुए थे। NIA ने टूरिस्ट गाइड परवेज अहमद और बशीर अहमद को भी आरोपी बनाया है। एजेंसी का कहना है कि दोनों ने आतंकियों को देखने के बावजूद सुरक्षा एजेंसियों को सूचना नहीं दी। जांच में सामने आया कि हमले से पहले आतंकियों ने गाइड की झोपड़ी में खाना खाया था। NIA ने बताया कि हमले में शामिल तीन पाकिस्तानी आतंकी जुलाई 2025 में ऑपरेशन महादेव में मारे जा चुके हैं। वहीं भारत ने इस हमले के जवाब में मई 2025 में ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article