इंटरकास्ट शादी के विरोध और प्रताड़ना से टूटी महिला, पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान

Must read

गुरुग्राम। Jagruti Bari नाम की 33 वर्षीय महिला ने सेक्टर-65 स्थित WorldMark Gurgaon की पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। वह Aditya Birla Group में सीनियर अकाउंट एग्जिक्यूटिव के पद पर कार्यरत थी। पुलिस ने मृतका के भाई हार्दिक बारी की शिकायत पर उसके पति Amit Singhal के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि जागृति और अमित ने 2023 में इंटरकास्ट लव मैरिज की थी, जिसका पति और उसके परिवार ने लगातार विरोध किया। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद जागृति को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। उसकी सास ताने देती थी, जबकि पति कथित तौर पर उसकी लाइव लोकेशन ट्रैक करता था, कॉल डिटेल्स और व्हाट्सएप चैट्स चेक करता था। जागृति ने मारपीट के बाद शरीर पर पड़े चोटों और नीले निशानों की तस्वीरें अपनी बहन को भेजी थीं और जान को खतरा होने की बात भी कही थी। परिवार का आरोप है कि लगातार घरेलू हिंसा, मानसिक दबाव और डिजिटल जासूसी ने उसे पूरी तरह तोड़ दिया था। पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन फॉरेंसिक जांच के लिए जब्त कर लिया है और डिलीट चैट्स व कॉल रिकॉर्ड्स की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और यदि किसी अन्य की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article