गाजियाबाद। Crossing Republik थाना क्षेत्र के सिद्धार्थ विहार बागू कॉलोनी में दूध गर्म करते समय गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बाइपास चौकी प्रभारी एसआई सचिन भड़ाना अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बिना देर किए जलते हुए सिलेंडर को घर से बाहर खींच लिया। इसके बाद उन्होंने सिलेंडर पर गीला कपड़ा डालकर आग पर काबू पाया। पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया और आसपास के लोगों की जान भी सुरक्षित रही। स्थानीय लोगों ने पुलिस की बहादुरी की सराहना की। पुलिस के मुताबिक अगर सिलेंडर फट जाता तो पूरे मकान में बड़ा विस्फोट हो सकता था। घटना के बाद परिवार करीब आधे घंटे तक दहशत में रहा, हालांकि समय रहते हालात नियंत्रित कर लिए गए।
जलते गैस सिलेंडर को उठाकर बाहर लाए दरोगा, बड़ा हादसा टला




