फरीदाबाद में मान्यवर शोरूम में भीषण आग, लाखों के कपड़े जलकर राख

Must read

फरीदाबाद। सेक्टर-11 स्थित YMCA चौक के पास Manyavar के कपड़ों के शोरूम में गुरुवार रात भीषण आग लग गई, जिसमें लाखों रुपए के कपड़े जलकर राख हो गए। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। करीब 8 से 10 दमकल गाड़ियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय शोरूम के अंदर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है। मौके पर मौजूद शोभित चावला ने बताया कि नगर निगम द्वारा शोरूम के बाहर दीवार बनाए जाने के कारण पीछे की तरफ से कपड़ों को हटाने की तैयारी चल रही थी और सामान ले जाने के लिए वाहन आने वाला था, लेकिन उससे पहले ही आग लग गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article