30 हजार की रिश्वत लेते एक्सईएन गिरफ्तार, विजिलेंस की ट्रैप कार्रवाई सफल

Must read

फरीदाबाद। हरियाणा स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो (SV&ACB) ने हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (HVPNL) के कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) दीपक गर्ग को ₹30 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह शिकायतकर्ता के लंबित बिलों का भुगतान जारी करने के बदले रिश्वत की मांग कर रहे थे। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा-7 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार, शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को बताया था कि सेक्टर-23 स्थित एचवीपीएनएल की टीएस डिवीजन में तैनात एक्सईएन दीपक गर्ग लंबित बिलों के भुगतान के एवज में ₹30 हजार की रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद ब्यूरो ने आरोपों का सत्यापन किया, जिसमें शिकायत सही पाई गई।

इसके बाद विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप बिछाया। तय योजना के अनुसार शिकायतकर्ता ने आरोपी को रिश्वत की रकम सौंपी, जिसके तुरंत बाद टीम ने दीपक गर्ग को ₹30 हजार लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

विजिलेंस ब्यूरो ने आरोपी के खिलाफ फरीदाबाद स्थित स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा-7 के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जाएगी और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article