साइड को लेकर विवाद बना जानलेवा, रोडरेज में ऑटो चालक की मौत

Must read

गुरुग्राम। डूंडाहेड़ा इलाके के राम चौक के पास सड़क पर साइड देने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। झगड़े के दौरान एक आर्टिगा कार चालक ने ऑटो चालक के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल ऑटो चालक अरविंद (32), निवासी रायबरेली (उत्तर प्रदेश) और वर्तमान में झाड़सा निवासी, की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि अस्पताल में अरविंद ने होश में रहते हुए बताया था कि सड़क पर साइड को लेकर एक कार चालक से विवाद हुआ था। इसी दौरान आरोपी ने उसके सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। शिकायत के आधार पर उद्योग विहार थाने में मामला दर्ज किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पीपल चौक से सेक्टर-18 की ओर जाने वाले कट पर दोनों चालकों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घायल अरविंद सड़क पर गिर पड़ा, जबकि घटना के दौरान कई लोग वीडियो बनाते रहे। बाद में स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर घायल को अस्पताल पहुंचाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने सड़क पर बढ़ती हिंसा पर चिंता जताई और सख्त कार्रवाई की मांग की।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, आरोपी की पहचान दलीप (32), निवासी विजय नगर, मोहन गार्डन, उत्तम नगर के रूप में हुई है, जो टैक्सी चालक है। पूछताछ में सामने आया कि सोमवार रात करीब 8 बजे साइड लेने को लेकर उसका ऑटो चालक अरविंद से विवाद हुआ था। इसी दौरान उसने लोहे की रॉड से हमला किया, जिससे अरविंद की मौत हो गई।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article