फ्लैट-दुकान दिलाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार

Must read

गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र में फ्लैट और दुकान बुकिंग के नाम पर निवेशकों से करोड़ों रुपये की कथित ठगी के मामले में एसआईटी ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि निवेशकों से रकम लेने के बाद उन्हें तय समय पर न तो फ्लैट और दुकानें दी गईं और न ही उनकी राशि लौटाई गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक टाटा सफारी कार भी बरामद की है।

मामले की शिकायत मिलने पर नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसके बाद जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया। जांच के दौरान बैंक खातों, वित्तीय लेनदेन और अन्य दस्तावेजों की पड़ताल की गई। पुलिस के अनुसार, जांच में यह सामने आया कि निवेशकों से ली गई रकम का एक हिस्सा गिरफ्तार आरोपियों के बैंक खातों में जमा हुआ था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नेहरूनगर निवासी संदीप कुमार, प्रवीन कुमार उर्फ पीके गुप्ता और आर्यन गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, तीनों आपस में रिश्तेदार हैं। बरामद टाटा सफारी कार को भी जांच के लिए कब्जे में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, यह कथित धोखाधड़ी M/s ASR Realtech Limited और M/s Right Earth Infra LLP की परियोजनाओं में फ्लैट और दुकान बुकिंग के नाम पर की गई। एसआईटी प्रभारी निरीक्षक सतराज सिंह के नेतृत्व में टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य लोगों, वित्तीय लेनदेन और निवेशकों की रकम के उपयोग की जांच कर रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article