नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर ने नोएडा हिंसा मामले में कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों हिमांशु ठाकुर और सत्यम वर्मा को गिरफ्तार किया है। थाना फेस-2 पुलिस ने पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की, जिसमें दोनों पर श्रमिक आंदोलन के दौरान भड़काऊ गतिविधियों और हिंसक घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी विगुल मजदूर दस्ता के सक्रिय सदस्य हैं और घटना के दिन नोएडा में मौजूद थे, साथ ही मुख्य आरोपी आदित्य आनंद के संपर्क में भी थे। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और तकनीकी जांच के जरिए उनकी लोकेशन ट्रेस कर गिरफ्तारी की गई। इस मामले में पहले ही 13 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं और अब तक कुल 65 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।
नोएडा हिंसा केस में दो और आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड से जुड़े होने का आरोप




