बच्चे की मौत के बाद बड़ा एक्शन, तीन अधिकारियों पर गिरी गाज

Must read

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क-2 स्थित कलाधाम सोसाइटी में छह वर्षीय बच्चे की मौत के मामले में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई की है। सीईओ एनजी रवि कुमार ने लापरवाही सामने आने के बाद जल विभाग के सहायक प्रबंधक मनोज कुमार और प्रबंधक गरिमा सिंह के निलंबन तथा विभागीय कार्रवाई की संस्तुति शासन को भेजी है। वहीं, वरिष्ठ प्रबंधक विनोद कुमार शर्मा के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की गई है। तीनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनके दायित्वों से मुक्त कर ग्रेटर नोएडा वेस्ट कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।

घटना के बाद सीईओ के निर्देश पर ओएसडी अभिषेक पाठक और महाप्रबंधक (परियोजना) एके सिंह को संयुक्त जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई। एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट में ठेकेदार, सुपरवाइजर और तकनीकी सुपरवाइजर के साथ संबंधित अधिकारियों की कार्य में लापरवाही भी सामने आई है।

प्राधिकरण पहले ही ठेकेदार, सुपरवाइजर और तकनीकी सुपरवाइजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा चुका है और तीनों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। सहायक प्रबंधक मनोज कुमार लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से प्रतिनियुक्ति पर तैनात हैं, इसलिए उनके निलंबन और विभागीय कार्रवाई की संस्तुति पीडब्ल्यूडी शासन को भेजी गई है। वहीं, प्रबंधक गरिमा सिंह और वरिष्ठ प्रबंधक विनोद कुमार शर्मा के खिलाफ भी आवश्यक विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा गया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article