इंदौर में गोलीकांड का तीसरा आरोपी फरार, पिस्टल लेकर छतरपुर भागा

Must read

इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले हुए मारपीट और फायरिंग मामले में पुलिस अब तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी है, जिसकी लोकेशन छतरपुर में होने की जानकारी मिली है और उसकी पुष्टि के लिए तकनीकी जांच की जा रही है। यह घटना स्कीम नंबर 78 स्थित एक कैफे के बाहर हुई थी, जहां दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया, जिसके जवाब में फायरिंग की गई। मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, लेकिन निखिल उर्फ हैनी नाम का आरोपी घटना के बाद देसी पिस्टल लेकर मौके से फरार हो गया था। पुलिस के अनुसार, झगड़ा सुलझाने के लिए दोनों पक्ष फिर कैफे के पास मिले थे, लेकिन वहां भी विवाद बढ़ गया और हिंसक रूप ले लिया। अफरा-तफरी के बीच निखिल हथियार लेकर भाग निकला। पुलिस अब उसकी तलाश में जुटी है और संभावित ठिकानों की जांच कर रही है, साथ ही वारदात में इस्तेमाल पिस्टल की बरामदगी के प्रयास भी किए जा रहे हैं। लसूड़िया थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article