हैदराबाद। अभिषेक शर्मा की विस्फोटक शतकीय पारी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल में लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 47 रन से हरा दिया। राजीव गांधी स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 2 विकेट पर 242 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसमें अभिषेक ने 68 गेंदों पर 135 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि हेनरिक क्लासन ने 37 रन बनाकर उनका साथ दिया। जवाब में 243 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 195 रन ही बना सकी। नीतीश राणा ने 57 रन और केएल राहुल ने 37 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। हैदराबाद के लिए ईशान मलिंगा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके और मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। इस जीत के साथ हैदराबाद 8 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया, जबकि दिल्ली पांचवें स्थान पर बनी हुई है।
अभिषेक का तूफानी शतक, हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रन से हराया




