फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर 18 किलो गांजा बरामद, युवक और महिला गिरफ्तार

Must read

फरीदाबाद। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक और एक महिला को करीब 18 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं और दिल्ली से गांजा लाकर पंजाब में सप्लाई करने की तैयारी में थे। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि प्लेटफॉर्म नंबर-1बी के पास संदिग्ध हालत में बैठे दो लोगों के पास नशीला पदार्थ है, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद प्लास्टिक के कट्टे से 18 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे इसे भटिंडा ले जाकर बेचने वाले थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article