ऑनलाइन निवेश के नाम पर 2.39 करोड़ की ठगी, व्यापारी को बनाया शिकार

Must read

गाजियाबाद। वेव सिटी क्षेत्र में ऑनलाइन निवेश के नाम पर एक लोहे के व्यापारी से 2 करोड़ 39 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है, जहां सोना, चांदी और कच्चे तेल में भारी मुनाफे का लालच देकर आरोपी रकम ऐंठते रहे। पीड़ित सुरेंद्र कुमार, जो ग्राम ब्याना के निवासी हैं, ने बताया कि उनकी पहचान एक ज्वैलर्स कारोबारी के जरिए कुछ लोगों से कराई गई थी, जिन्होंने खुद को कमोडिटी ट्रेडिंग का विशेषज्ञ बताते हुए उन्हें निवेश के लिए तैयार किया। भरोसा जीतने के बाद आरोपियों ने अलग-अलग बैंक खातों के जरिए उनसे और उनके परिवार से धीरे-धीरे बड़ी रकम ट्रांसफर करवाई, जो कुल मिलाकर 2.39 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। लंबे समय तक कोई मुनाफा न मिलने पर जब पीड़ित ने अपना पैसा वापस मांगा तो आरोपियों ने संपर्क तोड़ लिया, व्हाट्सएप ग्रुप से हटा दिया और पुराने संदेश भी डिलीट कर दिए, साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। पहले पुलिस में शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article